balramvermanews.com

Exciting Tata Punch Facelift 2026: Design and Features Revealed!

 टाटा पंच फेसलिफ्ट 2026 में लॉन्‍च होगा, डिजाईन और फीचर्स का खुलासा …

टेस्टिंग के दौरान दिखी Tata Punch Facelift, Tata Punch Facelift के बारे में काफी चर्चा है और यह माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में एक बड़ा अपडेट होने की उम्मीद है। 2026 में इसके लॉन्च होने की संभावना है।

🗓️ लॉन्च का संभावित समय और कीमत – विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा पंच फेसलिफ्ट-2026 की शुरुआत (जनवरी/फरवरी 2026) में लॉन्च हो सकती है। जिसकी अनुमानित कीमत वर्तमान मॉडल की तुलना में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6 लाख से ₹11 लाख के बीच होने का अनुमान है। फेसलिफ्ट को Punch EV (इलेक्ट्रिक संस्करण) से प्रेरणा मिलेगी और यह Nexon के समान नए डिज़ाइन में नजर आ सकती है ।

🚘 Exterior :- टाटा पंच फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में फ्रंट डिज़ाइन Nexon और Punch-EV की तरह Split Headlamp Setup और कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप मिल सकती है और ग्रिल नई और अधिक आक्रामक डिज़ाइन में देखने को मिल सकती है । डिज़ाइन के 16-इंच के Alloy Wheels मिल सकते हैं। टेलगेट पर कनेक्टेड LED बार और revised बंपर दिख सकता है ।

🛋️ Interior & Technology :- फेसलिफ्ट के इंटीरियर में सबसे बड़े बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे यह अधिक प्रीमियम होगी । Two-Spoke स्टीयरिंग व्हील जिसमें एक इल्युमिनेटेड टाटा लोगो होगा (जैसा कि Nexon और Harrier में देखा गया है) तथा एक बड़ी 10.25-इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और भी होगा । जिसकी फुल डिजिटल Instrument Cluster मिल सकता है साथ -साथ कुछ अन्‍य फीचर्स भी मिल सकते है जैसे,

⚙️Engine and Preformance में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।  यह मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखेगी, जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प जारी रहेगा। CNG विकल्प: इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG (i-CNG) विकल्प भी जारी रहेगा।

Exit mobile version